May 1, 2025

हिमाचल सरकार ने 17 IAS अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश किए जारी

0

शिमला / 16 जनवरी / न्यू सुपर भारत /

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को 17 IAS अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इस पदोन्नति में प्रमुख रूप से 2009 बैच की चार IAS अधिकारियों को सेक्रेटरी रैंक प्रदान की गई है। इन अधिकारियों में मानसी सहाय ठाकुर, रोहन चंद ठाकुर, राज किशन पुरथी और विनोद कुमार को लेवल-14 का पे स्केल दिया जाएगा।

मानसी सहाय ठाकुर को परफॉर्मा आधार पर प्रमोशन

इन चारों अधिकारियों में से मानसी सहाय ठाकुर को परफॉर्मा आधार पर प्रमोशन दिया गया है, क्योंकि वह इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। ये अधिकारी अपनी-अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के तहत काम करते रहेंगे, और सचिव रैंक पर पदोन्नति के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

चार IAS अधिकारियों को लेवल-13 पे स्केल

इसके अतिरिक्त, 2012 बैच के IAS अधिकारियों को भी प्रमोशन मिला है। डॉ. रिचा वर्मा, राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेश मीणा और राजेश्वर गोयल को लेवल-13 का पे स्केल दिया गया है। यह प्रमोशन 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा, और इसके साथ ही इन अधिकारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी होगी।

नौ IAS अधिकारियों को लेवल-12 पे स्केल

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुल 9 IAS अधिकारियों को लेवल-12 का पे स्केल प्रदान किया है। इनमें से प्रमुख अधिकारियों में कुल्लू के डीसी तोरुल एस रवीश, बिजली बोर्ड के निदेशक (पर्सनल एंड फाइनेंस) अनुराग चंद्र, किन्नौर के डीसी अमित कुमार शर्मा, ऊना के डीसी जतिन लाल, कौशल विकास निगम के एमडी गंधर्व राठौर, लाहौल स्पीति के डीसी राहुल कुमार, बीबीएन के सीईओ सोनाक्षी सिंह तोमर, टूरिज्म विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी विजय कुमार और विजिलेंस व स्पेशल सेक्रेटरी मनोज कुमार शामिल हैं।

हिमाचल सरकार द्वारा किए गए इस प्रमोशन से इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और बेहतर वेतन मिलने की संभावना है, जिससे राज्य प्रशासन में कार्यकुशलता में भी वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *