Site icon NewSuperBharat

हिमाचल के CM सुक्खू की तबीयत खराब, आधी रात को IGMC में दाखिल हुए सुक्खू…..

शिमला / 26 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें देर रात अस्पताल ले जाया गया. मुख्यमंत्री के पेट में अचानक दर्द उठा. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि उनका अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचें पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री की हालत फिलहाल स्थिर है और वह विशेष वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आधी रात को CM सुक्खू के पेट में दर्द होने के बाद डॉक्टरों को ओकओवर बुलाया गया। दर्द ठीक न होने पर सीएम अस्पताल गए। अस्पताल में मुख्यमंत्री ने कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये। वहीं, ट्रांसफर समेत कई अन्य मामलों की फाइलें अभी रोक दी गई हैं।

Exit mobile version