May 5, 2025

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून,जानें छह दिनों का पूर्वानुमान

0

शिमला / 24 सितंबर / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। फिलहाल प्रदेश में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार जताए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 25 से 30 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। रविवार को भी हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश में 1 से 24 सितंबर तक 36 फ़ीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।

अधिकतम तापमान

शिमला में अधिकतम तापमान 22.0, सुंदरनगर 30.2, भुंतर 28.5, कल्पा 22.0, धर्मशाला 27.5, ऊना 32.0, नाहन 27.2, केलांग 18.8, सोलन 27.3, मनाली 21.2, कांगड़ा 28.2, मंडी 30.2, बिलासपुर 30.2, चंबा 30.7, डलहौजी 21.6, रिकांगपिओ 27.5, धौलाकुआं 31.3, बरठीं 30.2, समदो 22.6 और मशोबरा में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *