निशुल्क चिकित्सा कैंप में जांचा 100 मरीजों का स्वास्थ्य
ऊना / 11 अप्रैल / एन एस बी न्यूज़
आयुर्वेदिक विभाग व जिला ऊना के निजी चिकित्सकों के सौजन्य से आज चिकित्सा कैंप सैली (बल्ह खालसा) गांव में लगाया गया। इस कैंप में लगभग 100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कैंप के दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके और कोरोना वायरस के बारे में भी जानकारी दी गई। यह जानकारी आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर जी.एस. देहल ने दी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऊना की तरफ से कैंप में डॉक्टर राकेश अग्निहोत्री, डॉक्टर एस.के. नंदा और डॉ. विजय जोशी उपस्थित रहे। यह कैंप दूर-दराज में रहने वाले गरीब लोगों के लिए लगाया जा रहा है जिनको कर्फ्यू के कारण चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।