Site icon NewSuperBharat

जिसके पास धैर्य है वह सब कुछ प्राप्त कर लेता है-अतुल कृष्ण महाराज

ऊना, 20अक्तूबर (एनएसबी न्यूज़ ):

प्रभु के सिवाय दूसरी और कोई चीज नहीं जो सदा हमारे साथ रहे।परमात्मा के आश्रित होना अमरत्व को प्राप्त करना है जबकि उनसेविमुख होना मृत्यु एवं दुखों की जमात बुलाने जैसा है। उक्त ज्ञानसूत्रपरम श्रद्धेय अतुल कृष्ण महाराज ने स्वामी अभेदानंदजी महाराज आश्रमबीटन में रविवार को व्यक्त किए।

आश्रम में चौधरी मस्तराम की दूसरी बरसी पर आयोजित समागम में उन्होंने कहा कि धर्म युक्तहोकर कर्म करने से निष्कामता चरणों की दासी बन जाती है,जबकि इसके विपरीत चलने से वह अपना गुलाम बना लेती है।भगवान अपने ऊपर भरोसा रखने वालों से अतिशय स्नेह करते हैं।जिसका किसी भी प्रकार से भगवान से संबंध जुड़ गया उसकाकल्याण ही कल्याण है। जिसके पास धैर्य है वह सब कुछ प्राप्त करलेता है।

उन्होंने कहा कि हम जीवन को नकारात्मक विचारों के महाजाल से निकालें। ऐसे विचारों के कारण ही हम भय, चिन्ता,संशय एवं अज्ञान में डूबने को विवश हो जाते हैं। सकारात्मकविचार जीवन यात्रा मेंपल-पल आनंद, उमंग, उत्साह एवं नूतन ऊर्जाका संचार करते रहते हैं। जिसने सब कुछ भगवान पर छोड़ दियाउसके लिए दुख भी सुख बन जाता है तथा जिसने सब कुछ अपने हाथमें रखा उसके लिए सुख भी दुख बन जाता है। हमारे प्रति भगवानके इरादे सदानेक हैं। वह जो कुछ भी हमारे लिए करेंगे सब ठीकही होगा।       

  महाराजश्री नेकहा कि अपने स्वभाव में आप अभी प्रेम बरसने दें तो अभी सुखमिलने लगेगा। हम अभी क्रोध करें तो अभी दुख मिलने लगेगा।ईश्वर का काम उधारी वाला नहीं है। धर्म का फल तत्काल मिलताहै। आश्रम में प्रात:काल अमृतवाणी का पाठ प्रकाश किया गया।इसके पश्चात चौधरी परिवार की ओर से पीजीआई चंडीगढ़ के लिएदेशी घी से निर्मित भोजन का लंगर वाहन भेजा गया। दोपहर कोपाठ के भोग के पश्चात सारी संगत के लिए विशाल भंडारा भीकिया गया।

इस अवसर पर रामपाल, ओम प्रकाश, योगराज, चरणजीत,हरी बाबा, बलविन्दर पोसवाल, जगदीश बीटन, सुरेश बीटन, अजयधीमान, मास्टर राज कुमार व प्रवीन कुमार सहित अन्य उपस्थितरहे।

फोटो-पीजीआई चंडीगढ़ के लिएलंगर वाहन को रवाना करते स्वामी अतुल कृष्ण महाराज व उपस्थित अन्य।      

Exit mobile version