Site icon NewSuperBharat

सुपरवाइजर कर्मजीत कौर ने आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

टोहाना / 13 जनवरी / न्यू सुपर भारत

महिला एवं बाल विकास विभाग टोहाना द्वारा गीता कॉलोनी वार्ड नंबर 14 आंगनबाड़ी केंद्र में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। सुपरवाइजर कर्मजीत कौर ने क्षेत्र की महिलाओं के साथ मूंगफली व रेवड़ी बांट कर लोहड़ी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।  सुपरवाइजर कर्मजीत कौर ने सभी महिलाओं को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी व मकर संक्राति तथा अन्य त्योहार हम सभी को अच्छे कार्य करने तथा आपसी मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। यह पंजाबी समुदाय के लोगों के बीच बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग आग के चारों ओर बैठकर मिठाईयों और रेवड़ी का सेवन करते हैं।

उन्होंने लोहड़ी पर्व पर महिलाओं से आह्वान किया कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए वे अपना योगदान दें। सामाजिक बदलाव के लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बेटियां अब खेल, शिक्षा, राजनीति सभी क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी है। सरकार द्वारा बेटीयो के विकास एवं उत्थान के लिए सुकन्या योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी, विवाह शगुन योजना आदि अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। बेटियों को अगर पर्याप्त अवसर दिया जाए तो बेटी घर ही नहीं देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इसलिए यह हमारा दायित्व बनता है कि हम अपनी बेटियों को सुरक्षित माहौल दे एवं उन्हें अपने जीवन में बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए सही मार्गदर्शन करे।

Exit mobile version