Site icon NewSuperBharat

फिर से एक बार मोदी सरकार चेयरमैन सुभाष बराला ने किया दीवार लेखन के कार्य का शुभारंभ 

टोहाना / 20 जनवरी / न्यू सुपर भारत

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो एवं किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन सुभाष बराला ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर “तीसरी बार, फिर एक बार मोदी सरकार ” के स्लोगन के साथ शनिवार को भाजपा ग्रामीण मंडल टोहाना के गाँव डांगरा के बूथ नंबर 148 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘दीवार लेखन कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया।

   चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि लोगों ने वर्तमान सरकार की विकास नीति व जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मन बनाया है कि तीसरी बार फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा दीवार लेखन का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हर गांव व शहर के नुक्कड़ और दीवारों पर कार्य करवाया जाएगा ताकि लोगों को अधिक से अधिक पार्टी की नीतियों के बारे में बताया जा सके। जनता के बीच में पिछले साढ़े 9 वर्षों के विकास का काफी असर है और जनता ने इस बार फिर से एक बार मन बनाया कि फिर से मोदी सरकार।

पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश है जो प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच में पहुंच रहे है और जनता का भी जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक बार फिर से दिखाई दे रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दालों के लोगों लगतार पार्टी में शामिल हो रहे है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप मुंड, जगदीश बुरड़क, मास्टर मोमन राम, जिलेसिंह डांगरा, कुलवंत जांगडा, नम्बरदार बलराज, सुरेन्द्र बुरड़क, रवि बुरड़क, कुलदीप धतरवाल, कुलदीप भड़िया, अनिल जांगडा, बलराज सेलवाल, डॉ अमरीक गिल, धर्मपाल मिल, कृष्ण फौजी, जयवीर मुंड, सुभाष मुंड, सुरेश भड़िया, जिलेसिंह बराला, कृष्ण, मनोज, सतबीर फौजी, देशराज मैहला सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Exit mobile version