Site icon NewSuperBharat

कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने पीर बाबा दीवान कार्यक्रम में भी की शिरकत

टोहाना / 15 जनवरी / न्यू सुपर भारत

 गांव अकांवली में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में आयोजित समारोह में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने गुरुद्वारा अकांवली में आयोजित अखंड पाठ में माथा टेक सबके सुख समृद्धि की कामना की। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्हें मुगल साम्राज्य के खिलाफ अपनी सैन्य जीत और सिख भाईचारे खालसा पंथ की स्थापना के लिए जाना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह के निधन से पहले उनके अंतिम निर्देशों के हिस्से के रूप में, सिखों को गुरु ग्रंथ साहिब को अपना प्रमुख धार्मिक ग्रंथ और गुरु मानने के लिए कहा गया था।

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का त्याग समर्पण सेवा बलिदान  राष्ट्र धर्म धरा धेनु के प्रति कर्तव्यों  की जीवंत अमर गौरव गाथा है। वे खालसा पन्थ के संस्थापक  एक महान कर्म योगी योद्धा थे। सिक्ख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के बलिदान ,त्याग व समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दसवीं पातशाही श्री गुरू गोविंद सिंह जी के वीर सपूत साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी ने महज नौ वर्ष की आयु में जिस दृढ़ता, शौर्य और बुद्धिमता के साथ उन्होंने धर्म और न्याय की रक्षा के लिए क्रूर और अत्याचारी शासन का सामना किया, वह अपने आप में अद्भुत है।

जिस उम्र में बच्चे बात को ठीक से बोल और समझ भी नहीं पाते, उस छोटी आयु में उन्होंने अन्याय और अनाचार के खिलाफ मुखर होकर स्वर बुलंद किए। उनका जीवन सिख इतिहास के गौरवशाली अध्याय में एक है जो हमें सत्य, न्याय, धर्म और कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है।

कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली गांव अकांवाली व आजाद नगर वार्ड नम्बर 13 में आयोजित पीर बाबा के दीवान कार्यक्रम में भी पहुंचे। यहाँ पीर बाबा की दरगाह पर लगा भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया कैबिनेट मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेक कर गांव तथा इलाके में सुख शांति की कामना  की

Exit mobile version