Site icon NewSuperBharat

बराला ने तीन राज्यों में मिली जीत पर केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई, कहा लोगों ने मोदी के विकास और सकारात्मक राजनीति को चुना

टोहाना / 3 दिसम्बर / न्यू सुपर भारत

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमेन सुभाष बराला ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को जनता द्वारा पार्टी की विकासलक्ष नीति पर जनता की मुहर बताते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के सशक्त नेतृत्व की जीत बताया है। अपने आवास पर रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ तीनों राज्यों में पार्टी की प्रचंड जीत की ख़ुशी में लड्डू बाँटकर ख़ुशी ज़ाहिर की। 

सुभाष बराला ने चुनावी जीत पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास और जनकल्याणकारी नीतियों को जनता ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि राज्यों के चुनाव नतीजों से यह स्पष्ट हो चुका है कि लोग विकास और अमन चैन को पसंद करते हैं। लोग सकारात्मक और विकास की राजनीति को पसंद करते है। विपक्षी दलों ने जनता को गुमराह करने के लिए अनेक प्रकार के हथकंडे अपनाए पर जनता उनके बहकावे में नहीं आयी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर गलत टिप्पणी करने वालों को जनता ने एक बार फिर से कड़ा सबक इन चुनावों में सिखाया है। 

सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबत सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमो में लोगों का विश्वास बढ़ा है। केंद्र सरकार की नीतियों से आम नागरिकों के जीवन में सुधार हुआ है और उसी का परिणाम है कि लोगों ने भाजपा को इन राज्यों में चुना है ।

सुभाष बराला ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम के देश और प्रदेश में असर पड़ेगा और जनता का विश्वास पार्टी में और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां भाजपा ने अपनी सरकार को 18 साल बाद फिर बरकरार रखने में कामयाब हुई है वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से सत्ता हथियाई है। इस जीत में जनता का आशीर्वाद के साथ साथ करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत शामिल है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा की पार्टी की अभूतपूर्व जीत पर कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार हुआ है और वे ख़ुशी मना रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में लोकसभा के चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार भी तीसरी बार प्रदेश में भारी बहुमत से सत्ता में आएगी।

Exit mobile version