Site icon NewSuperBharat

विकास एवं पंचायत मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का टोहाना विधानसभा पहुंचने पर किया स्वागत

टोहाना / 02 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का टोहाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर गांव डांगरा में यात्रा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टालें लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

  विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्र को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आमजन तक पहुंचते हुए लोगों को और अधिक लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।

योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के सरकार द्वारा निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही है, ताकि लोग इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सके। केंद्र तथा राज्य सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी शहर, गांवों, कस्बों और वार्डों को कवर करते हुए नागरिकों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया जाएगा।

       कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में नागरिकों को भारत को पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट बनाने में सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए 57 रथ शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के लोक कलाकारों द्वारा केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर तैयार किए गए गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों, प्रतिभावान खिलाडिय़ों तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत करवाई गई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

       इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हुकुम चंद, बीईओ रामरत्न, समाजसेवी विनोद बबली, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, रमेश बुडानिया, नत्थूराम डाबला, सुभाष भाम्भू, एसडीओ मुकेश मेहला, एचडीओ विवेक बेनीवाल, कृषि विभाग के एसएमएस अजय सिंह ढिल्लों,प्रमिंद्र सिंह खंड कृषि अधिकारी सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। 

Exit mobile version