Site icon NewSuperBharat

हरिपुर सीएचसी अस्पताल मूलभूत सुविधाओं से वंचित, होशियार सिंह बोले जल्द ही हरिपुर को मिलेंगे डॉक्टर

हरिपुर सीएचसी अस्पताल मूलभूत सुविधाओं से वंचित, होशियार सिंह बोले जल्द ही हरिपुर को मिलेंगे डॉक्टर

ज्वालामुखी/ गुरदेव

देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर इलाके की दर्जनों पंचायतों के लोगों की नब्ज टटोलने वाला हरिपुर हस्पताल खुद अस्वस्थ है। टूटी फूटी बिल्डिंग और आवासीय परिसरों की दयनीय हालत इस बात की गवाही दे रही है। इस हस्पताल मैं 108 एम्बुलेंस भी नहीं है। जिसके चलते यहां से बड़े संस्थानों में रैफर होने वाले मरीजों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हरिपुर सीएचसी अस्पताल में न तो ब्लड टेस्ट करने के लिए कोई भी आधुनिक लैब है और न ही लैब टेक्नीशियन है। मरीजों को ब्लड टैस्ट जांच भी बाहर से करवानी पड रही है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल के विभिन्न हस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।जिसमें चार डॉक्टर हरिपुर सीएचसी अस्पताल को भी मिले थे। लेकिन उनमे से एक भी डॉक्टर ने यहां जॉइन नहीं किया है। इस समय ये हस्पताल मात्र एक डॉक्टर के सहारे चल रहा है। वहीं अन्य महिला डॉक्टर की ड्यूटी भी किसी अन्य अस्पताल में डेपुटेशन सरकार द्वारा लगा दी गयी है। इस बारे सी एम् ओ धर्मशाला डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता से बात की तो उन्होंने माना की हरिपुर हॉस्पिटल के लिए चार डॉक्टरों की तैनाती के लिए आदेश हुए थे। लेकिन उन डॉक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया। जब उनसे महिला डॉक्टर बारे पूछा तो उन्होंने बताया की उनकी ड्यूटी सरकार द्वारा दरकाटा में लगा दी गयी है।

https://www.newsuperbharat.com/wp-content/uploads/2019/09/VID-20190908-WA0017.mp4
https://www.newsuperbharat.com/wp-content/uploads/2019/09/VID-20190908-WA0019.mp4
https://www.newsuperbharat.com/wp-content/uploads/2019/09/VID-20190908-WA0016.mp4
https://www.newsuperbharat.com/wp-content/uploads/2019/09/VID-20190908-WA0020.mp4
https://www.newsuperbharat.com/wp-content/uploads/2019/09/VID-20190908-WA0018.mp4
https://www.newsuperbharat.com/wp-content/uploads/2019/09/VID-20190908-WA0023-1.mp4

जल्द ही मिलेंगे हरिपुर को मिलेंगे नए डॉक्टर, डेढ़ साल में 25 बेड का अस्पताल भवन बन कर होगा तैयार : होशियार सिंह

देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि हरिपुर अस्पताल के हालात मेरे विधायक बनने से पहले से ही खराब रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से एक ही डॉक्टर सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ बजाज की भी कई लोगों ने शिकायतें करके उनकी ट्रांसफर करवा दी। उसके बाद यह स्थिति आ गई कि वहां कोई डॉक्टर नहीं बचा। होशियार सिंह ने कहा कि हमने चार डॉक्टरों की नियुक्ति हरिपुर सीएचसी के लिए करवाई, लेकिन किसी भी डॉक्टर ने यहां जॉइन नहीं किया। होशियार सिंह ने कहा कि हरिपुर के आस पास की पंचायतों के लोगों की डिमांड पर दोबारा डॉक्टर संजय बजाज को दोबारा हरिपुर अस्पताल लेकर आए। विधायक ने कहा कि डॉ संजय
बजाज के आने से ओपीडी 60 से 100 हो गई जोकि घटकर 5 से 10 मरीजों तक सिमट गई थी। होशियार सिंह ने कहा कि जिन डॉक्टरों ने जॉइन नहीं किया उनको नोटिस जारी किया जा रहा है और उनसे जल्द ही जॉइन करने का आग्रह किया जा रहा है। होशियार सिंह ने कहा कि साथ ही अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है जोकि हरिपुर के लोगों के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के अंदर 25 बेड का अस्पताल भवन तैयार हो जाएगा।

Exit mobile version