गोमाता सृष्टि की धुरी : विधायक देवेंद्र बबली

टोहाना / 16 दिसंबर / न्यू सुपर भारत
विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नाढोड़ी में श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री जम्भाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ में शिरकत की और कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महात्माओं व कथा वाचिका डॉ. मधु बिश्रोई से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा विधायक ने अपने गांव बिढाईखेड़ा व डांगरा डेरे में माथा टेका व संतो का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने गौ माता की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गाय एक मात्र जीव है जिसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। जो व्यक्ति नित्य कर्म से गौमाता की सेवा करता है उसके दु:ख तकलीफें खत्म हो जाती है। हिदू धर्म में गाय को माता से भी अधिक माना गया है। गाय का दूध, दही, घी, छाछ यहां तक की गोमय व गोमूत्र भी मनुष्य लिए सकल रोग विनाशक है। विधायक ने कहा कि गाय माता साधारण प्राणी नहीं है, वैदिक धर्म का प्राण है।
गाय माता तो देवताओं की भी आराध्या हैं। यह चलता फिरता तीर्थ ही नहीं, चलता फिरता औषधालय भी हैं। उन्होंने कहा कि गोमाता सृष्टि की धुरी हैं। जब गोमाता ही नहीं बचेगी तो यह सृष्टि भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने गोमाता के तन की पवित्रता का बखान करते हुए कहा कि सृष्टि में केवल गौमाता ही हैं, जिसका मल और मूत्र को शास्त्रों में पवित्र मान कर पूजा सामग्री में शामिल किया गया हैं और इसे भगवान को अर्पित किया जाता है। इंसान के लिए जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक गौ माता उपयोगी है। इसलिए सभी मानव को गोवंश का संरक्षण करना नितांत आवश्यक है।
गोमाता को यदि कोई जानवर मानता हैं तो यह उसकी बहुत बड़ी भूल है। जिस दिन सही मायनों में गाय को माता मानने लग जाओगे उस दिन आपके सब दु:ख और तकलीफ दूर होते चले जायेंगे। विधायक ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने और नागरिकों द्वारा मिले स्नेह व सम्मान के लिए आयोजक समिति व ग्रावासियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया।