May 3, 2025

हरियाण विलेजर्स जनरल हैल्थ चैकअप स्कीम के अन्तर्गत ऑन लाईन ट्रैनिग का आयोजन हुआ आयोजन

0


अम्बाला / 13 मई / न्यू सुपर भारत

हरियाण विलेजर्स जनरल हैल्थ चैकअप स्कीम के अन्तर्गत ऑन लाईन ट्रैनिग का आयोजन जूम एप्प के माध्यम से किया गया। ट्रैनिग के दौरान विशेषज्ञों द्वारा पीजीटी/टीजीटी, गांव के गणमान्य व्यक्ति, पंच, सरपंच, एमपीएचडबल्यू, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर आदि ऑन लाईन जुड़े और ट्रैनिग में भाग लिया। कोविड-19 क्या है। कैसे फैलता है।

इसके प्रसार को क्या-क्या सावधानियां रख कर रोक सकते है। कोविड ऑप्रोपरियट ब्हिेवियर बारे में बताया गया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस एचवीजीएचसीएस स्कीम (हरियाणा के ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच योजना) को शुरू किया गया है।


    ट्रैनिग के दौरान कोविड-19 के प्रसार को रोकने व लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए फिल्ड टीम के सदस्यों घर-घर जाकर किये जाने वाले स्वास्थ्य सम्बंधी सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा विलेज हैड क्वाटर टीम की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई।


          ऑन लाईन ट्रेनिग सत्र के दौरान कोविड-19 मरीजों के लक्षण, होम आइसोलेशन, विलेज कोविड केयर सैंटर मैनेजमैंट, माइलड केस, गम्भीर रोगियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा विडियों के माध्यम से थर्मल स्कैनर से बुखार कैसे चैक करें, प्लस ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन को कैसे मापनी है।

ऑक्सीजन कॉंन्सैंटेटर मशीन, ऑक्सीजन सलैण्डर लगाने का तरीका बारे में जानकारी दी गई। बी.पी. ऑप्रेटस, श्वास गति बारे, मास्क कैसे लगाये, मास्क कितनी देर बाद चेंज करना है। रैपिड एंटीजन टैस्ट, सैम्पल कलैक्शन, प्रोनिंग स्टैप्स, हैंडवाश स्टेप्स, कोरोना पॉजिटिव मरीज की डाईट कैसी हो बारे में जानकारी दी गई। होम आइसोलेशन किट बारें में जानकारी दी गई। वेस्ट का डिस्पोजल कैसे करना है। रोगी को अस्पताल में किस स्थिति में रैफर करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *