May 2, 2025

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ का आयोजन

0

ऊना / 25 सितंबर / न्यू सुपर भारत

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत मेगा फिट इंडिया रन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष्यता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। इस अवसर पर इंदिरा स्टेडियम में युवाओं को सम्बोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक एवं संगठनकर्ता थे। उन्होंने जीवन में अनेकों कठिनाईयों का सामना किया फिर भी वे समावेशित विचारधारा को आत्मसात कर मजबूत एवं सशक्त भारत के लिए समर्पित रहे।  उनके जीवन से आज की युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन को इंदिरा स्टेडियम में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सतपाल सिंह सत्ती ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपल्क्षय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण की। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को फिट इंडिया के तहत रोज आधा घंटा व्यायाम करने की शपथ भी दिलवाई।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नेहरू युवा केंद्र ऊना व युवा सेवा एवं खेल विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा युवा प्रतिनिधियों सहित खिलाडियों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर डॉ लाल सिंह उप -निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना ने  मुख्यातिथि तथा अन्य समस्त अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा की आजादी के अमृत उत्सव का आगाज 13 अगस्त को किया गया।

उन्होंने बताया नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा अंब से चिंतपूर्णी तक साइकिल रैली तथा फ्रीडम रन का आयोजन माननीय हिमुडा उप्पाध्यक्ष तथा जिलाधीश ऊना राघव शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा की अब तक जिला के 64 स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है तथा 2 अक्टूबर तक 75 स्थानों पर कार्यक्रम के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि 28 सितम्बर 2021 को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर फिट इंडिया फ्रीडम के प्रतिभागियों  को सम्बोधित करेंगे।इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना संजीव डढवाल, कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार, चिंतपूर्णी विकास समिति अश्वनी धीमान व राष्ट्रीय स्वंयसेवी नेहरू युवा केंद्र ऊना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *