करणी सेना की यूथ इकाई ने किया हबन।

हबन में बैठे करणी सेना की यूथ इकाई के पदाधिकारी
फतेहपुर / 05 अगस्त / रीता ठाकुर
जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर मुख्यालय के राम लीला मैदान में बुधबार को करणी सेना की यूथ इकाई ने अयोध्या में राम जन्म भूमि के पूजन के उपलक्ष्य पर भगबान राम की पूजा अर्चना करते हुए हबन में आहुतियां डाली। इस मौके पर करणी सेना यूथ प्रदेशाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा आज का दिन हम सब भारतबासियों के लिये गर्ब ब हर्ष का दिन है। कहा 500 बर्षों के इंतजार के बाद बुधबार पांच अगस्त को बो ऐतिहासिक दिन आया है। जिस पर हर भारतबासी हर्षित ब खुश है। कहा कोबिड 19 की बिकराल परिस्तिथियों के चलते करणी सेना इस ऐतिहासिक दिन पर अयोध्या तो नही पहुंच सकती इसलिये उपमंडल ब तहसील स्तर पर भगबान राम की पूजा करते हुए हबन किये जा रहे हैं। इससे पूर्ब तहसील परिसर से लेकर राम लीला मैदान तक रैली में रूप में भगबान राम के नाम के जयकारे लगाते हुए फतेहपुर के बाताबरण को भक्तिमय कर दिया।

इस मौके पर यूथ इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष बिशाल अग्निहोत्री, अविनाश सेन, हन्नी, बंटी, अनिल ठाकुर, सोनाक्षी मनकोटिया, बिनोद उर्फ लबलु सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य एबं आम नागरिक उपस्थित रहे।
