Site icon NewSuperBharat

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने ज्वाइन की जजपा

टोहाना / 8 सितंबर / न्यू सुपर भारत

जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस व अन्य पार्टियों को छोडक़र पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या में लगातार ईजाफा हो रहा है। गांव डूल्ट व बोस्ती ढाणी के ग्रामीणों ने विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जननायक जनता पार्टी ज्वाइन की। गांव डूल्ट व बोस्ती ढाणी में ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां कैबिनेट मंत्री के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने जजपा में शामिल होने वाले परिवारों को स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान का भरोसा दिया।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सभी वर्गों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना है, इसके लिए वे सबसे सहयोग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता से किए हर वायदें को निभाएंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।पार्टी में आस्था जताने वाल नागरिकों ने कहा कि विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली की विकासात्मक सोच और भाईचारे बनाकर काम करने की नीतियों से प्रभावित होकर वे उनका सहयोग करने के लिए उनके साथ जुड़े है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही सर्वोपरि होना चाहिए और उसी दिशा में कैबिनेट मंत्री काम कर रहे है जो सराहनीय है।

बोस्ती ढाणी से पार्टी में शामिल होने वालों में सुभाष, सुन्दर, महेन्द्र पुत्र हरपाल जाणी, छेलूराम रायसाहब जाणी, मंगत पुत्र रामकुमार जाणी, रायसाहब पुत्र भानीराम, नवनीत पुत्र लीलू राम ठरवी, विनोद पुत्र सुभाष डारा, मनजीत पुत्र महेंद्र सिंह, कृष्ण पुत्र मनफूल झाझडिय़ा, महेंद्र पुत्र प्यारा राम जाणी, अशोक पुत्र सीताराम जाणी, संदीप पुत्र रूड़ सिंह ठरवा, वेदपाल पुत्र मंगतराम झाझडिय़ा, कुलदीप पुत्र संतलाल झाझडिय़ा, शमशेर व अन्य नागरिक शामिल है। इसी प्रकार से डूल्ट से पार्टी में शामिल होने वालों में देशराज, वकील हवाई, राजेंद्र, खरैती राम, अमरीक सिंह, बलबीर, सतबीर, राजेंद्र, वकील, मुख्तियार, बलकार, दीपाराम, सोमाराम, सतपाल, हंसराज व अन्य नागरिक शामिल है।

Exit mobile version