June 15, 2025

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने जाखल और टोहाना के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर नागरिकों से की मुलाकात

0

टोहाना / 17 जुलाई / न्यू सुपर भारत

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोमवार को जाखल और टोहाना के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और नागरिकों से मुलाकात की। नागरिकों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा को हम आपसी सहयोग और मिलकर निपटेंगे। जिन नागरिकों का नुकसान हुआ है, उसकी नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। संकट के इस समय में नागरिक धैर्य रखें और घबराए नहीं, सरकार और प्रशासन उनके साथ है।

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ और आर्मी टीमों के साथ प्रशासनिक टीमें भी काम कर रही है। नागरिकों को सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को भी राहत कार्यों में शामिल किया गया है। नागरिकों को खाने, पीने और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है। जो लोग खेतों की ढाणियों में थे, उन्हें सुरक्षित निकाला गया है। उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करवाई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने चाहिए और उनको राहत देने के लिए टीमें तत्पर रखे।
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र के लगभग 41 गांव बाढ़ की चपेट में आए है। खेतों में नुकसान हुआ है। गांव की आबादी में पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली थी और गांव के तटबंध मजबूत किए गए, जिसके कारण आबादी बची हुई है। प्रशासन बिल्कुल सतर्क था और गांव में पानी नहीं आया। उन्होंने कहा कि गांव की आबादी में कोई नुकसान नहीं है। ढाणियों में नुकसान हुआ है।

ढाणियों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इसके साथ ही जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने किसानों और नागरिकों को आश्वासन दिया कि यह नुकसान वे अपने स्वयं का मानते हैं। आज इस कठिन समय में वे नागरिकों के साथ खड़े है। आपसी भाईचारे को बरकरार रखते हुए सामाजिक-धार्मिक संगठन मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा साथ लोगों के साथ है। लोगों के फसलों के नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *