May 2, 2025

ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर जजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

0

फतेहाबाद / 6 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

हरियाणा निर्माता, युगपुरुष, किसानों के मसीहा, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, आदर्श, जननायक स्व. चौधरी देवी लाल की पुण्यतिथि पर जनननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवी लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ताऊ देवी लाल मार्केट में स्थापित ताऊ देवी लाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जननायक चौ. देवीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलडिय़ा, पूर्व चेयरमैन होशियार सिह, फतेहाबाद शहरी प्रधान पवन चुघ, रतिया शहरी प्रधान पवन जिंदल, जजपा वरिष्ठ नेता सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कैप्टन जगजीत सिंह, महिला विंग की प्रधान सुषमा चौधरी, स्पोट्र्स हल्का प्रधान सौरभ चौधरी, जिला उपप्रधान मनोज श्योराण, हलका प्रधान टोहाना संदीप समैण,

युवा जिला हल्का प्रधान अनिल नेहला, ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि हनुमान सोनी, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कुलदीप सिघड, सुभाष गोरछिया, किरण पाल, महेंद्र नायक, हंसराज कटारिया, सरपंच रविंद्र बेनीवाल, जितेंद्र गिल, डॉ. विनोद छिंपा, सरपंच मोहित खिचड़, अशोक टांडी, जोगा सिंह, बलवंत झाझड़ा, कुलदीप बगडिय़ा, कुलदीप पोटलिया, शिव कसवां मताना, रमेश बिश्नोई, गुरतेज नागपुर आईटी सेल कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत झाझड़ा व अन्य जजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल को नमन किया और पुष्प अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *