May 3, 2025

प्राकृतिक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी – कंवर

0

ऊना / 16 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में देश के लगभग 8 करोड़़ किसानो ंको संबोधित किया। इस कार्यक्रम का ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री ने दूरदर्शन पर प्रसारण देखा।

इस मौके पर कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में उनके द्वारा प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाने से किसानों की आय बढे़ेेगी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में हानिकारक रासायनिक खादों के स्थान पर प्राकृतिक संसाधनों से तैयार जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है। जैविक खाद के प्रयोग से कम खर्च पर अधिक आय अर्जित की जा सकती है। इसके अलावा जैविक खाद का प्रयोग करने से कृषि उत्पाद हानिकारक रसायनों सेे मुक्त होते हैं और ऐसे उत्पाद हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *