Site icon NewSuperBharat

डाॅ. सैजल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर शुभकामनाएं प्रेषित

 सोलन / 28 फरवरी / न्यू सुपर भारत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने प्रदेशवासियांे विशेषकर सोलन जिलावासियों को महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
डाॅ. सैजल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश को देव परम्परा के निर्वहन और आस्था के लिए जाना जाता है।

महाशिवरात्रि का पर्व हिमाचल वासियों के लिए विशिष्ट है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का कारक बनेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए पूर्व की भान्ति नियम पालन करते रहें और कोविड से बचाव के लिए पात्रता अनुसार टीकाकरण अवश्य करवाएं।

Exit mobile version