Site icon NewSuperBharat

देहलां के चिकित्सक डॉ सुरेंद्र राणा के अकसमात निधन

ऊना / 17 मई / एन एस बी न्यूज़ :

देहलां के चिकित्सक डॉ सुरेंद्र राणा के अकसमात निधन हो गया है।
निधन का कारण हृदयगति रुकना बताया जा रहा है। 53 वर्षीय सुरेंद्र राणा
अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। मूल रूप से नंगल पंजाब के
नानग्रां गांव के निवासी थे, लेकिन देहलां गांव में लंबे समय से क्लीनिक
चलाने के चलते स्थानीय लोगों के दिलों मेें बस गए थे। उनके निधन पर कई
बुद्धिजीवियों सहित समाजसेवियों व आमजन को गहरा सदमा हुआ है।

राष्ट्रीयइंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने भी उनके निधन पर
गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने के
हिम्मत देने की प्रार्थना की है। परिवार को राणा छह बहनों के लौते भाई
थे। अकसर धार्मिक आयोजनों या किसी की मदद के लिए वह दान देने से कभी पीछे
नहीं हटे। क्षेत्र के सभी प्रवासी मजदूरों के लिए उनका क्लीनिक पीजीआइ से
कम नहीं था। देहलां में लगभग 25 साल के कार्यकाल में वह हिमाचल वासी
ही बन चुके थे। उनकी याद हमेशा दिलों में रहेगी।

Exit mobile version