Site icon NewSuperBharat

डीसी के घर विराजे गणपति बप्पा

डीसी के घर विराजे गणपति बप्पा
मंडी, 2 सितम्बर (पुंछी) :

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर के घर पर एक बार फिर धूमधाम से गणपति बप्पा विराजे हैं। उपायुक्त निवास पर यह दूसरा अवसर है, जब विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा की स्थापना हुई है। सोमवार सुबह जब गणपति जी उपायुक्त के घर पहुंचे तो पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज उठा। घर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। इस मौके उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर के साथ उनकी धर्मपत्नी अतीव ठाकुर व बेटी शुई ठाकुर, पिता मिलिंद ठाकुर व माता डॉ. विशाखा ठाकुर ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की। उपायुक्त ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भगवान गणपति से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। उनके घर पर गणेश उत्सव 5 दिन तक चलेगा।.

Exit mobile version