नारायणगढ़ / 21 फरवरी / न्यू सुपर भारत
नगरपालिका नारायणगढ़ के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक SEC/2ME/2022/102 दिनांक 3 फरवरी 2022 व चुनाव अधिकारी कम उपायुक्त अम्बाला के आदेश क्रमांक 133/LFA दिनांक 4 फरवरी 2022 की अनुपालना में नगरपालिका नारायणगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 18 फरवरी 2022 को सभी वीआईसीसी केन्द्रों, निर्धारित स्थानों एवं कार्यालयों पर कर दिया गया है।
उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि वीआईसीसी केन्द्रों पर 24 फरवरी 2022 तक इस ड्राफ्ट मतदाता सूची के विरूद्ध दावे व आपतियां रिवाईजिंग अथोरिटी या रिवाईजिंग अथॉरिटी के प्रतिनिधि द्वारा प्राप्त की जायेगी। रिवाईजिंग अथोरिटी द्वारा प्राप्त दावे व आपत्तियों का निपटान 4 मार्च 2022 तक किया जायेगा, उनके विरूद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महोदय, अम्बाला के समक्ष अपील 8 मार्च 2022 तक की जा सकती है। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महोदय, अम्बाला द्वारा प्राप्त अपीलों का निपटान 11 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त वोटर लिस्ट की वार्ड बंदी के लिये प्रत्येक बूथ पर स्टाफ और वोटर लिस्ट उपलब्ध है और नगरपालिका नारायणगढ़ के सभी निवासी अपने वोट से सम्बंधित जानकारी वहां से प्राप्त कर सकते है और अपनी वोट को अपने सम्बंधित वार्ड में उपरोक्त तय समय सीमा में स्थानांतरित करवा सकते है। जिसके लिए उनको व्यक्तिगत तौर पर आई.डी. प्रूफ के साथ वीआईसीसी केन्द्र में आवेदन करना होगा। नगरपालिका नारायणगढ़ द्वारा मतदाता सूची का फाईनल प्रकाशन 16 मार्च 2022 को किया जाएगा।
वार्ड नम्बर 1 के लिए वी.आई.सी.सी का स्थान कार्यालय उपमण्डल कृषि अधिकारी, नारायणगढ़ बनाया गया है जिसमें अध्यापक जगदीश चन्द की डयूटी लगाई गई है, वार्ड नम्बर 2 के लिए श्रीमद् भगवदगीता वरि0 मा0 वि0 नारायणगढ़ में वीआईसीसी केन्द्र बनाया गया है। जिसमें अध्यापक सुदर्शन कुमार की डयूटी लगाई गई है, वार्ड नम्बर 3 के लिए वी.आई.सी.सी केन्द्र रा0 व0 मा0 विघालय (लडक़े) नारायणगढ़, नजदीक राजा वाला तालाब बनाया गया है जिसमें अध्यापक संजीव कुमार की डयूटी लगाई गई है। इन तीनों वार्डों के लिए रिवाईजिंग अथॉरिटी के तौर पर दिनेश सिंह तहसीलदार नारायणगढ़ को लगाया गया है जिनका मो0-9468050336 है।
वार्ड नम्बर 4 का वी.आई.सी.सी केन्द्र कार्यालय कार्यकारी अभियन्ता, आप्रेशन यू0एच0बी0वा0एन0 लि0 नारायणगढ़ में बनाया गया है जिसमें सुपरवाईजर सोनम की डयूटी लगाई है। वार्ड नम्बर 5 का वी.आई.सी.सी केन्द्र डॉ0 भीमराव अम्बेडकर भवन, नारायणगढ़ सामने आदर्शन फिलिंग स्टेशन नाहन-अम्बाला रोड़ नारायणगढ में बनाया गया है जिसमें अध्यापक राजीव कुमार की डयूटी लगाई है। वार्ड नम्बर 6 के लिए वीआईसीसी केन्द्र एसडी हाई स्कूल नारायणगढ़ (पश्चिमी भाग) को बनाया गया है जिसमें अध्यापिका प्रोमीला कालडा की डयूटी लगाई है। इन वार्डों के लिए रिवाईजिंग अथॉरिटी के तौर पर बीडीपीओ शहजादपुर गिन्नी गुप्ता को लगाया गया है जिनका मो0-8810581515 है।
वार्ड नम्बर 7 का वी.आई.सी.सी केन्द्र एसडी हाई स्कूल नारायणगढ़ (पूर्वी भाग) में बनाया गया है जिसमें अध्यापिका पूनम कालड़ा की डयूटी लगाई है। वार्ड नम्बर 8 का वी.आई.सी.सी केन्द्र अनुसूचित जाति धर्मशाला, मौ0 वाल्मीकि नारायणगढ़ (पूर्वी भाग) में बनाया गया है जिसमें लिपिक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डिवीजन नारायणगढ संदीप सिंह की डयूटी लगाई है। वार्ड नम्बर 9 के लिए वीआईसीसी केन्द्र अनुसूचित जाति धर्मशाला, मौ0 वाल्मीकि नारायणगढ़ (पश्चिमी भाग) को बनाया गया है जिसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डिवीजन नारायणगढ के एसडीसी अमनदीप सिंह की डयूटी लगाई है। इन वार्डों के लिए रिवाईजिंग अथॉरिटी के तौर पर पब्लिक हैल्थ नारायणगढ़ के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा हैं जिनका मो0-8901267711 है।
वार्ड नम्बर 10 के लिए वीआईसीसी केन्द्र अनुसूचित धर्मशाला, रामदासियान नारायणगढ़ (पश्चिमी भाग) को बनाया गया है जिसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डिवीजन नारायणगढ के रघुबीर सिंह की डयूटी लगाई गई है। वार्ड नम्बर 11/1 के लिए वीआईसीसी केन्द्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर विरान नारायणगढ़ (पूर्वी भाग) में बनाया गया है जिसमें अध्यापिका अनुपमा धीमान की डयूटी लगाई गई है तथा वार्ड नम्बर 11/2 के लिए वीआईसीसी केन्द्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर विरान नारायणगढ़ (पश्चिमी भाग) में बनाया गया है जिसमें अध्यापिका सुनीता गुप्ता की डयूटी लगाई गई है।
वार्ड नम्बर 12 का वीआईसीसी केन्द्र कार्यालय सचिव मार्किट कमेटी नई अनाज मंडी नारायणगढ में बनाया गया है जिसमें यूएचबीवीएन शहजादपुर के यूडीसी शकील मोहम्मद की डयूटी लगाई गई है। इन वार्डों के लिए रिवाईजिंग अथॉरिटी के तौर पर पीडब्लयूडी बी एंड आर के कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह को लगाया गया हैं जिनका मो0-9896206109 है।
वार्ड नम्बर 13 के लिए वीआईसीसी केन्द्र डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ (पूर्व भाग) को बनाया गया है जिसमें अध्यापक दिवांशु की डयूटी लगाई है। वार्ड नम्बर 14 के लिए वीआईसीसी केन्द्र डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ (पश्चिम भाग) को बनाया गया है जिसमें अध्यापक अंकुर की डयूटी लगाई गई है। वार्ड नम्बर 15 के लिए वीआईसीसी केन्द्र कार्यालय कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग बी एंड आर नारायणगढ़ को बनाया गया है जिसमें सुपरवाईजर राजिन्द्र कौर की डयूटी लगाई गई है। इन वार्डों के लिए रिवाईजिंग अथॉरिटी के तौर पर बीडीपीओ नारायणगढ़ संंजय टांक की डयूटी लगाई गई है जिनका मो0-9466707410 है।