Site icon NewSuperBharat

इन सीटों पर कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा

शिमला / 26 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कुल छः विधानसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए, जिनमें से सुजानपुर सीट से कैप्टन रंजीत राणा, गगरेट से राकेश कालिया, और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि कैप्टन रंजीत राणा 2022 की विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी थे जिन्हें राजेंद्र राणा ने विधानसभा चुनाव में हराया था। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी और विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने पार्टी छोड़ दी। कैप्टन रंजीत राणा बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। तो वहीं गगरेट से राकेश कालिया ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का दामन थामा था परंतु कुछ समय पूर्व ही उनकी कांग्रेस में वापसी हुई है।

Exit mobile version