Site icon NewSuperBharat

प्रियंका गांधी से CM सुक्खू की मीटिंग,बोर्ड-निगमों में होने वाली तैनाती को लेकर चर्चा..

शिमला / 2 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोमवार देर शाम सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से छराबड़ा में मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो छराबड़ा में CM सुक्खू और प्रियंका गांधी के बीच सियासी गुफ्तगू हुई। इस दौरान CM ने हिमाचल सरकार के बोर्ड-निगमों में होने वाली तैनाती को लेकर भी चर्चा की।

इस दौरान CM ने उन्हें मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी दी। दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू कल रिज पर सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप व धनराशि देने जा रहे हैं। इसे लेकर रिज पर बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। इसे देखते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी को इस योजना के बारे में भी जानकारी दी।

Exit mobile version