Site icon NewSuperBharat

कांग्रेस किसे देगी टिकट CM सुक्खू ने किया खुलासा,नाम लगभग तय

ऊना / 5 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री सुखविंंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस के सभी जिला नेताओं को एक मंच पर लाकर एकता का संदेश दिया. मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने करीबी विवेक शर्मा की उम्मीदवारी को भी मंजूरी दे दी. उन्होंने आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अनिल मनकोटिया को कांग्रेस में शामिल कर नई बिसात बिछानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गुरुवार को समूरकलां में मंच पर एक-दूसरे से गले मिले और कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी के बागियों पर हमला करते नजर आए.

विवेक शर्मा के सर्वे में टॉप पर रहने की बात करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्थिति स्पष्ट की और सभी से आग्रह किया कि अगर उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता है तो वे उनका समर्थन करें।

अब विधायकी गंवाने के बाद भुट्टो ने कांग्रेस छोड़ दी है और भाजपा के टिकट से कुटलैहड़ से उपचुनाव लड़ रहे हैं, जिससे पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर अंदर से दुखी हैं।

Exit mobile version