सीएम जयराम ठाकुर ने सराहां में किया 42 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण
नाहन /सराहां/ ( एनडी )
रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहां के एक दिवसीय दौरे पर 42 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा आधारशिला रखकर पच्छाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सौगात दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 11:50 बजे सराहां में उपमण्डल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) कार्यालय पच्छाद का शुभारंभ किया। उसके बाद 12:20 पर मेंला मैदान सराहां में 4 करोड 81 लाख रूपयें से निर्मित़ सीक्कन-डिंगर किन्नर-भगयांण घाट, 3 करोड़ 88 लाख रूपये से निर्मित चौरींघाट-सरसू सडक का लोकार्पण किया। इसके उपरान्त जयराम ठाकुर 1 करोड़ 58 लाख से निर्मित होने वाली भूरेश्वर महादेव सडक़, 5 करोड 75 लाख से निर्मित होने वाली थानी थमानी-टिन्डू खडीमू सडक़, 11 करोड 89 लाख से निर्मित होने वाली खनोटियों-बसाली सडक़ और 6 करोड 49 लाख से निर्मित होने वाली गैथल बझेड-मण्डीखडाना सडक की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने सराहां में 1 करोड 94 लाख से निर्मित होने वाले कल्याण भवन पच्छाद, 81 लाख से निर्मित होने वाली ग्राम पंचायत डिलमन के अतंर्गत गांव कुज्जी के लिए ऊठाउ पेयजल योजना, 51 लाख से निर्मित होने वाली ऊठाउ पेयजल योजना शाडिय़ा मासरिया, 24 लाख से निर्मित होने वाली सिक्कन ऊठाउ पेयजल योजना का शिलान्यास और 1 करोड 51 लाख की लागत से निर्मित ऊठाउ सिंचाई योजना ओडर पुडला का उद्घाटन तथा सराहां मे 2 करोड 91 लाख की लागत से बनने वाली उप मण्डी के विस्तार की आधारशिला किया।