May 1, 2025

नेहरु युवा केन्द्र के माध्यम से जिला के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

0

ऊना / 10 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1 से 31 अक्तूबर तक जनभागीदारी के  मॉडल पर आधारित  संचालित किये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान में भारतीय रेलवे ऊना इकाई द्वारा विक्रम सिंह स्टेशन सुपरविशर की अध्यक्षता में  श्रमदान करके 10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक इकठा कर अपनी सार्थक निभाई गई।डॉ लाल सिंह उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश ऊना ने बताया कि जिला ऊना में भारत सरकार के क्लीन इंडिया कार्यक्रम को डीसी राघव शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।

अभियान में जनभागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए समस्त उपमंडल अधिकारियों की निगरानी में पंचायतों व शहरी निकायों के जन प्रतिनिधियों और सभी विभागों को शामिल किया गया है। इसके अलावा युवक व महिला मंडलों, स्वय सहायता समूहों, आंगनवाड़ी केंद्रों, एनएसएस, एनसीसी, गैर सरकारी संस्थाओं, खिलाड़ियों, धार्मिक संस्थाओं को भी शामिल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि क्लीन इंडिया कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य जहाँ सिंगल यूज प्लास्टिक इकठा करना है वही गांव, पंचायत, आंगनवाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, सरकारी कार्यालय, पंचायत घर आदि का सौन्दर्यीकरण करना है और प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई तथा उचित रख-रखाव करना भी है। 

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र ऊना गगरेट ब्लॉक के अबोटा में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब के युवा सदस्यों ने अम्बोटा में प्लास्टिक निर्मित कूड़ा व पॉलिथीन एकत्रित किया। इस अभियान में नेहरू युवा केन्द्र संगठन की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका रुबीना उपस्थित रहे । इस दौरान 25 किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन को एकत्रित करके कूड़े को पंचायत प्रशासन को सौंप दिया गया।

 राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी हमराजत द्वारा मावां सिंधिया-टटेहड़ा, अरुण द्वारा चिंतपूर्णी परिक्षेत्र व ज्वाल और बलजीत कौर द्वारा कुठार बीत मे 76 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा इकठा किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मनीषा द्वारा अंब ब्लाॅक के बधमाणा में आंगनवाड़ी के सहयोग से गांव का सौन्दर्यीकरण किया गया।

 सुकड़ियाल में भी चलाया स्वच्छता अभियानडाॅ लाल सिंह ने बताया कि क्लीन इंडिया के तहत बंगाणा ब्लॉक के गांव सुकड़ियाल में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य रूप से वार्ड पंच मुकेश कुमारी और अन्य स्थानीय युवा मौजूद रहेे। इस दौरान सबने मिलकर 15 किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन को इकट्ठा किया और एकत्रित किये गए कूड़े को पंचायत प्रशासन को सौंप दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *