May 2, 2025

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जयराम ठाकुर को दे डाली नसीहत

0
Chief Minister Sukhu gave advice to Jairam Thakur

हमीरपुर / 6 मार्च / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को नसीहत दे डाली है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पद की लालसा नहीं रखते। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता हथियाना के सारे षड्यंत्र किए लेकिन सरकार पूरी मजबूती के साथ 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा की पद आते-जाते रहते हैं लेकिन लोकतांत्रिक मूल्य जिंदा रहने चाहिए। सरकार मजबूत है और पूरे 5 साल तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि बागी विधायकों ने पार्टी और हमीरपुर के साथ धोखा किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने आज हमीरपुर के पक्का भरो में जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिला में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पहले चुनाव लड़ा और बाद में पार्टी के साथ और हमीरपुर के साथ धोखा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस जिला का मुख्यमंत्री होता है वहां पर अगर पार्टी से धोखा किया जाए तो वह जिले से भी धोखा ही होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर के विकास में कांग्रेस के विधायक रहे दोनों नेता सहयोग ही नहीं कर रहे थे उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि हमीरपुर के विधायक ऐसा काम करेंगे। पद की इतनी भी लालसा सही नहीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में उन्हें मंत्री पद ऑफर किया गया था परंतु उन्होंने इस पद को नहीं लिया। उसने कहा कि CM की कुर्सी उनकी नहीं बल्कि जनता की कुर्सी है और इस कुर्सी के लिए 5 साल बाद परीक्षा देनी पड़ती है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनसभा में मौजूद लोगों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पद के लालच में स्वयं को बेच देते हैं उन्हें लोकसभा चुनाव में जवाब देना होगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार से दगा करने वाले बर्खास्त विधायक पंचकूला में कैदी की तरह बैठे हुए हैं। बागी विधायकों पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वह पंचकूला से आगे नहीं आ पा रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि दबाव में ना रहें। राजनीति में पद की लालसा ना रखें पद तो आते जाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *