May 2, 2025

मुख्यमंत्री ने पांच दिव्यांग शोधार्थियों को राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने पर दी बधाई

0

शिमला / 29 मार्च / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा ठाकुर (राजनीति विज्ञान), मुकेश कुमार (शिक्षा शास्त्र), राजपाल (इतिहास), संजय भैरव (योग) और हेम सिंह (वाणिज्य) ने मेरिट के आधार पर यह फेलोशिप हासिल कर अन्य युवाओं को प्रेरणा दी है।

प्रदेश विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में दिव्यांग विद्यार्थियों का पढ़ना सामाजिक न्याय का संकेत है। मुख्यमंत्री ने कहा की दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बल्कि चुनौती मानकर आगे बढ़ रहे युवाओं को प्रदेश सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *