May 5, 2025

सामान्य भविष्य निधि अभिदाताओं की वर्ष 2019-20 की वार्षिक विवरणियां बेबसाईट पर उपलब्ध

0

बिलासपुर / 23 जुलाई / न्यू सुपर भारत न्यूज़

उप महालेखाकार (निधि) स. जे. कार्ति कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य भविष्य निधि अभिदाताओं को वर्ष 2019-20 की वार्षिक विवरणियां डी.डी.ओ. द्वारा डाउनलोड करने के लिए
हिमाचल प्रदेश सरकार की बेबसाईट www.himkosh.nic.inपर उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने समस्त आहरण एवं सवितरण अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की वार्षिक सामान्य भविष्य निधि विवरणिय डाउनलोड करने के लिए प्रदेश सरकार की बेबसाईट www.himkosh.nic.in खोलें और इस बेबसाईट पर जी.पी.एफ. स्टेटमेंट लिंक पर क्लिक करें। तत्पश्चात अपना ट्रेजरी कोड, डी.डी.ओ. कोड और पासवर्ड भर दें। उन्होंने बताया कि कार्यालय द्वारा पासवर्ड अलग से भी डी.डी.ओ. को सूचित किया जा चुका है। अब लाॅग इन पर क्लिक करें फिर डाउनलोड Employees Annual GPF statement लिंक पर क्लिक करें। उन्होंने समस्त आहरण एवं समस्त अधिकारियों से आग्रह किया है कि अपना पासवर्ड सुरक्षा हेतु बदल लें और उसे सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि यह सुविधा इसी पेज पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यदि किसी डी.डी.ओ. को पासवर्ड प्राप्त नहीं हुआ है तो वे 0177-2804430 (VLC) पर सम्पर्क करें।   

उन्होंने समस्त डी.डी.ओ. से अनुरोध किया है कि अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले सभी कर्मचारियों की वर्ष 2019-20 की जी.पी.एफ. स्टेटमेंट के अथशेष (बेलेंस) को अपने वेतन बिंल रजिस्टर में आवश्यक प्रविष्टी करने के उपरांत सभी कर्मचारियों को प्रदान करना सुनिश्चित करें और इसकी अनुपालना से कार्यालय को भी सूचित करें।   

उन्होंने समस्त अभिदाताओं एवं आहरण एवं वितरण अधिकारियों से आग्रह किया है कि अपने वार्षिक जी.ई.एफ. स्टेटमेंट में दर्शाए गए आकड़ों से स्वयं को सन्तुष्ट कर लें तथा यदि उन्हें इसमें कोई त्रुटि लगे तो वार्षिक जी.ई.एफ. स्टेटमेंट की प्राप्ति की तारीख से तीन माह के अंदर प्रधान महालेखाकार कार्यालय की बेबसाईट www.aghp.cag.gov.in में शिकायत/सुझाव बोक्स में दर्ज करें या [email protected] पर ई मेल करें अथवा पत्राचार द्वारा कार्यालय को अवगत करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *