June 16, 2025

CM सुक्खू को बिक्रम ठाकुर ने कहा फर्ज़ी दामाद,बोले कमलेश…..

0

काँगड़ा / 08 जुलाई / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने देहरा का फर्जी दामाद कहा है. देहरा में मीडिया से बात करते हुए बिक्रम ठाकुर ने कहा कि CM सुक्खू जसवां-परागपुर के दामाद हैं. उन्होंने उपचुनाव में वोट हासिल करने के लिए खुद को देहरा का दामाद बताया और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल, उनका ससुराल जसवां-परागपुर में है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि देहरा के लोग मुख्यमंत्री के झूठ में नहीं फंसेंगे. पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू जनता को इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं। परन्तु देहरा के लोग उनके बहकावे में नहीं आएंगे। देहरा के लोग जानते हैं कि कैसे कांग्रेस सरकार ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *