अर्की / 23 जुलाई / अनीता गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक मोर्चा के अध्यक्ष संतराम भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के सचिव रतन सिंह पाल व अर्की मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय विशेष रुप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई तथा मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। प्रदेश सचिव रत्न सिंह पाल ने पार्टी को सशक्त करने के लिए मूल मंत्र दिए।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री मस्तराम पवार, देवेंद्र रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष संतराम कौंडल, सचिव नागेंद्र कौशल, कोषाध्यक्ष श्यामानंद, प्रवक्ता राम सिंह चंदेल व गुरु वचन इत्यादि उपस्थित रहे।