Site icon NewSuperBharat

प्रदेश युवा सेवायें एवं खेल विभाग के सदस्य सोनू सोनी को प्रदेश भाजयुमो कार्यकारीणी का सदस्य चुना गया

अर्की / 18 अगस्त / अनीता गुप्ता

प्रदेश युवा सेवायें एवं खेल विभाग के सदस्य सोनू सोनी को प्रदेश भाजयुमो कार्यकारीणी का सदस्य चुना गया है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी वे इस पद पर लगातार तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। इससे पूर्व वे प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, जिला सोलन भाजयुमो के उपाध्यक्ष तथा अर्की नगर भाजपा उपाध्यक्ष के अलावा पार्टी के अन्य कई पदों को सुशोभित कर चुके हैं। सोनू सोनी ने पुनः अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा संगठन, प्रमुख नेताओं व अर्की भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। सोनू के इस पद पर पुनः नियक्त किए जाने पर अर्की भाजपा कार्यकताओं ने भी प्रदेश भाजपा संगठन व अर्की मंडल का धन्यवाद किया है।

Exit mobile version