May 1, 2025

अम्बाला शहर के परशुराम नगर, लक्ष्मीनगर व अम्बाला छावनी के दयाल बाग और राम नगर को मैक्रो कंटेनमैंट के लिए किया गया डी-नोटीफाईड

0


अम्बाला / 8 मई
/ न्यू सुपर भारत


डिजास्टर मैनेजमैंट अथोरिटी के चेयरमैन एवं डिस्ट्रीक मैजिस्ट्रेट अम्बाला अशोक कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर अम्बाला शहर के परशुराम नगर और लक्ष्मीनगर को मैक्रो कंटेनमैंट जोन के लिए डी-नोटीफाईड किया है। इसके अलावा अम्बाला छावनी के दयाल बाग और रामनगर को भी मैक्रो कंटेनमैंट जोन के लिए डी-नोटीफाईड किया गया है।

अम्बाला शहर और अम्बाला छावनी के इन क्षेत्रों में पोजीटीव केस आने के बाद इन्हें 26 अप्रैल 2021 को जारी आदेशों के तहत मैक्रो कंटेनमैंट जोन बनाया गया था। जिससे कि कोविड-19 महामारी को फैलने एवं प्रसार को रोका जा सके।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में डोर टू डोर एक्टिवीटी की गई और आईएलआई तथा एसएआरआई के रोगियों को स्क्रीन्ड और सैंपल लिए गये तथा अब उपरोक्त क्षेत्रों में पोजीटीव केसों में कमी आई है। जिसके उपरांत डिजास्टर मैनेजमैंट अथोरिटी के चेयरमैन एवं डिस्ट्रीक मैजिस्ट्रेट ने इन क्षेत्रों को सील नहीं करने और डी-नोटीफाईड करने के संबध में आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *