गणेश महाउत्सव के प्रथम दिवस महंत सर्वदा गिरि ने किया लोगों का आध्यात्मिक मार्ग दर्शन

मंच पर गणेश व शिव की महिमा का गुणगान करते हुए महिला संकीर्तन
गणेश महाउत्सव के प्रथम दिवस महंत सर्वदा गिरि ने किया लोगों का आध्यात्मिक मार्ग दर्शन
अजौली, 04 सितंबर :
शास्त्री मार्किट अजौली मोड़ में गणेश महाउत्सव के प्रथम दिवस शिव मंदिर अजौली की महंत सर्वदा गिरि ने लोगों का आधयात्मिक मार्ग दर्शन करते हुए अपने प्रवचनों में गणपति की उत्पति तथा उनकी महिम का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर उनके साथ आई महिला संकीर्तन मंडली ने संगीतमय लय में गणेश तथा शिव की महिमा का गुणगान करके वातावरण को भक्ति के रस में रंग दिया। इसी कार्यक्रम में रात्रि 8 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन कमेटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि भंडारे का आयोजन गणेश महाउत्सव प्रतिदिन किया जाएगा।