ऊना के तहत पड़ते गांव घंडावल में शनिवार को दिल्ली से मैक्लोडगंज आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

ऊना / 1 फरवरी / एन एस बी न्यूज़
ऊना के तहत पड़ते गांव घंडावल में शनिवार को दिल्ली से मैक्लोडगंज आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बस अनियंत्रित होकरपलट गई। जिसमें बस में सवार हादसे में सात लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार कर पी. जी. आई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं घायलों में बस परिचालक भी शामिल है और अन्य घायलों को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कि दिल्ली से मैक्लोडगंज आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बस गांव घंडावल में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 24 यात्री सवार थे।जिनमें से बस परिचालक सहित बस में सवार 7 लोग गंभीर रूपसे घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया व कुछ लोगों को मौके पर ही उपचार किया गया। हादसे का मुख्य कारण सुबह कोहरा और धुंध बताया जा रहा है। जिसकी वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को किसी दूसरी बस में भेजने की व्यवस्था की गई है। जिनमें अधिकांश लोग कांगड़ा जिले के हैं, जिनमें कुछ तिब्बती मूल के भी हैं। तीन लोग बाहरी पर्यटक भी बस में सवार थे। बता दें इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। वहीं हादसे की सूचना के बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में परिवहन निगम के अधिकारी घायलों का कुशलक्षेम पूछने पहुंचे।

इस संदर्भ में डीएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाक्स घायलों की सूची बस में सवार 55 वर्षीय परनीत रतन पुत्र मदन रतन निवासी गोना तहसील नादौन जिला हमीरपुर, परिचालक 54 वर्षीय दिनेश गुलेरिया पुत्र मुल्तान सिंह निवासी द्रंग जिला कांगड़ा, 64 वर्षीय नबदे बाईपत्नी जगदीश वंसल आइएनए कॉलोनी दिल्ली को गंभीर चोटें आई हैं। एक घायल को पी.जी.आई रेफर किया गया है।
