May 2, 2025

अनुराग ठाकुर का जिला कांगड़ा के प्रवेश द्वार घट्टा में भव्य स्वागत

0

पालमपुर / 21 अगस्त / न्यू सुपर भारत

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवायें तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जिला कांगड़ा के प्रवेश द्वार घट्टा में भव्य स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पढ़ियरखर, बनूरी, चढ़ियार रोड, विवेकानंद अस्पताल परिसर हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार  ने  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत विवेकानंद अस्पताल परिसर में किया।     

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों का जन आशीर्वाद यात्रा में बड़ा प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हितों की रक्षा के लिये वे हमेशा तत्पर रहेंगे।      इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, वन , युवा सेवायें एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद राज्य सभा इंदु गोस्वामी, विधायक मुलख राज प्रेमी और रवींद्र धीमान, पूर्व मंत्री रविंदर ठाकुर, भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक  कपूर,  औधोगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष मनहोर धीमान, लघु बचत बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया, मेयर नगर निगम धर्मशाला ओंकार नेहरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *