May 5, 2025

भाजपा सरकार ने ऊना में माफिया से जुड़े लोगों पर कसा है शिकंजा-रमेश भड़ोलियां

0

भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां।

भाजपा सरकार ने ऊना में माफिया से जुड़े लोगों पर कसा है शिकंजा-रमेश भड़ोलियां

ऊना, 20 जुलाई
:

भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां ने कहा है कि ऊना से कांग्रेस विधायक भाजपा पर माफिया को संरक्षण देने के आरोप जड़ कर साबित क्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऊना ही नहीं प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हलके में माफिया दनदनाता फिरता था। केवल खनन ही नहीं नशा, शराब और तबादला माफिया ने ऊना को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद जिस तरह से भाजपा सरकार ने ऊना में माफिया से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा है, उससे न केवल ऊना के विधायक बल्कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं की भी नींद उड़ चुकी है। उन्होंने कहा कहा कि विधायक जरा जनता को यह बताने का कष्ट करें कि नंगड़ा के लोगों ने जिस व्यक्ति के खिलाफ अवैध खनन को लेकर आवाज बुलंद की थी वह किसका आदमी था, संतोषगढ़ में जिस व्यक्ति के घर से नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, वह किसका आदमी था, सीबीएसई के पेपर लीक मामले में जिन लोगों को सीबीआई ने ऊना से दबोचा वह चुनावों में किसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे। उन्होंने कहा कि यह वह मामले हैं जिनके संबंध में आज भी ऊना की जनता विधायक से जबाव मांग रही है। लेकिन विधायक लोगों को सच बताने की बजाय उल्टा भाजपा पर झूठे औैर मनघड़ंत आरोप जड़ रहे हैं। उन्होंने कहा विधायक केवल मात्र सुर्खियों में बने रहने के लिए सरकारी कार्यालयों में घुस कर हंगामे करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा ऊना के इतिहास में अब तक के सबसे निकम्मे विधायक साबित हुए हैं। जिनका विकास के मामले में कोई योगदान नहीं रहा है। उल्टा विकास कार्यों को रूकवाने के लिए अपनी एक जुंडली को आगे कर ऊना पर ग्रहण बनने के प्रयास कर कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि ऊना के विकास की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती बखूबी निभा रहे हैं। जबकि सतपाल रायजादा केवल विधायकी की आनंद लेने में समय बिता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *