May 12, 2025

पानी की समस्या को लेकर महिला मंडल में भारी रोष *** काम नहीं तो अबकी बार वोट भी नहीं बोली महिलाये

0

नूरपुर / 13 जुलाई / पंकज –

नूरपुर की हडल पँचायत के वार्ड नं एक के गांव कापड़ी,कडरोता,बनप्रोअल व कखड़ के लगभग पचास घरों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।लोगों का आईपीएच विभाग के प्रति गहरा रोष है।रोष स्परूप महिलाओं ने आईपीएच विभाग के दफ्तर जाकर रोष प्रदर्शन किया।महिलाओं ने आईपीएच विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही अगर पानी की समस्या ठीक नही हुई तो गांव की सभी महिलाएं दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ जाएगी।

महिला मंडल की प्रधान श्रेष्ठा देवी ने बताया कि गांव में पानी की काफी समस्या आ रही है।विभाग को बार-बार बोलने पर भी पानी की समस्या ठीक नही हुई।अगर पानी आता भी है तो सिर्फ एक बाल्टी।तीन दिन के बाद पानी आना वो भी सिर्फ एक बाल्टी।उन्होंने कहा कि क्या एक बाल्टी तीन दिन चल सकती है।श्रेष्ठा देवी ने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि गांव बालो को पानी की समस्या से दूर किया जाए।गांववासियों ने बताया कि पानी की बहुत समस्या चल रही है।बार बार बोलने पर भी पानी का कोई समाधान नही हो रहा है।आईपीएच विभाग से आग्रह है कि हमारे गांव को पानी दिया जाए।हमारे मुहल्ले में आठ परिवार है और एक ही नल लगा है।गांव की महिलाओं में रोष है कि चुनाव नजदीक आते है बड़े बड़े नेता वोट मांगने तो उनके पास आ जाते है पर जितने के बाद सब भूल जाते है।इस बार गांव की महिलाओं ने चुनावों में वोट मांगने बालो को जबाब देने का मन बना लिया है।महिलाओं का यही कहना है कि अब काम नही तो वोट नही।    ………………………………………………………………………..

आईपीएच विभाग के एसडीओ देवेंद्र राणा से बात की तो उन्होंने बताया कि आज महिला मंडल हडल की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर उनसे मिली।महिलाओं को आश्वाशन दिया और कहा कि कल में खुद मौके पर जाकर समस्या को देखूंगा ओर जल्द ही पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।…………………..                                                                                                                                                                     

इस मौके पर रेखा देवी,सुरेखा देवी,सपना देवी,इंदिरा देवी,सावित्री देवी,चिनो देवी,राधा देवी,रीता देवी,कल्पना देवी,पूजा देवी,रमा देवी,मधु देवी,सुनीता,सीमा,पम्मी,सत्या, कृष्णा देवी सहित महिला मंडल को महिलाएं मौजूद रही।                                              

फोटो केप्शन –  पानी की समस्या को लेकर एस डी ओ से शिकायत करती महिलाये 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *