May 6, 2025

स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया ने मैक्लोडगंज के साथ लगते भागसू नाग पर्यटन स्थल के ऊपरी क्षेत्र में पौधारोपण किया

0

धर्मशाला / 11 जुलाई / विक्रम चंबियाल 

आज धर्मशाला के स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया ने मैक्लोडगंज के साथ लगते भागसू नाग पर्यटन स्थल के ऊपरी क्षेत्र में पौधारोपण किया ओर उसके उपरांत टैक्सी यूनियन मैकलोडगंज में टैक्सी यूनियन के सदस्यों की समस्याओं को सुनी ओर कहा कि उनकी समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अगवत करवा दिया जाएगा।

इसके उपरांत स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया ने टैक्सी यूनियन मैक्लोडगंज में यूनियन के सदस्यों को सेनिटाइजर एवं मास्क भी बांटे , विधायक विशाल नेहरिया  मैक्लोडगंज के स्थानीय दुकानदारों के साथ मिले और उनकी समस्याओं को भी सुना तथा अपने पुराने मित्रों के साथ चाय की चुस्कियां भी ली।

इस अवसर पर मौजूद सदस्यों में भाजपा जिला कांगड़ा के सचिव शमशेर नेहरिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया, दिनेश कपूर, रमेश जरियाल, प्रेम सागर, मैक्लोडगंज टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजेश जरियाल,करतार पठानिया, रमेश डढवाल, इत्यादि गण मान्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *