May 5, 2025

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी के समारोह में भाग लेने नाचन भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना

0

सुंदरनगर / 19 जनवरी / राजा ठाकुर 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर हिमाचल प्रदेश के  जेपी नड्डा  के ताजपोशी को लेकर  नाचन भाजपा विधायक विनोद कुमार की  अगुवाई में  दो बसों में भरकर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं  इससे पहले मंडल भाजपा नाचन की कार्यकारिनी की बैठक हटगढ़ में मंडल अध्यक्ष सोहनलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ताजपोशी को लेकर प्रदेश सहित नाचन में खुशी की लहर है उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी का नेतृत्व करने का गौरव प्रांत के जेपी नड्डा को हासिल हुआ है। इनके नेतृत्व में देश में भाजपा एकजुटता से कार्य करेगी उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार और प्रदेशों की भाजपा की सरकार की अगुवाई में देश तरक्की पर है और हर वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाओं के साथ सबका साथ सबका विकास में अग्रसर है। बैठक में नागरिक संशोधन कानून को लेकर बूथ स्तर पर आयोजित किये गये कार्यक्रमों की फीडबैक ली गई। इस मौके पर बूथ प्रभारियों ने नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में लोगों से एकत्रित समर्थन पत्र व मिस्ड काल को लेकर एकत्रित सूचनाएं मंडल अध्यक्ष को सौंपी।  

विधायक विनोद कुमार ने इस मौके पर जहां पूर्व मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। वहीं मंडल के पदाधिकारियों का भी कार्यकर्ताओं से परिचय करवाया गया। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पूर्णकालिन अध्यक्ष बनने बधाई दी गई और निर्णय लिया गया कि उनकी ताजपोशी पर नाचन से भारी संख्या में कार्यकर्ता रविवार रात को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और उन्हें बधाई देंगे। विधायक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनी है विकास को नई गति मिली है। जिससे नाचन विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से कार्य करने का आहवान किया। इस मौके पर जिला महामंत्री हुक्म सिंह, मडल महामंत्री मुकेश चंदेल व नरेंद्र भंडारी, मीडिया प्रभारी दया राम कौंडल, उपाध्यक्ष तेजेंद्र गोस्वामी, गिरधारी लाल गुड्डू, मनू, नरेंद्र शर्मा, राजू राम, तेजपाल, लाभ सिंह व संतराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *