May 5, 2025

मुख्यमंत्री 24 अक्टूबर को होंगे सुन्नी के एक दिवसीय प्रवास पर

0

शिमला / 23 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 अक्टूबर 2023 को सुन्नी के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कल दोपहर लगभग 12:20 पर मेला ग्राउंड सुन्नी पहुंचेंगे और स्थानीय देवता के दर्शन के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व  शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

जाखू में विजयादशमी समारोह में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी 24 अक्टूबर 2023 को सायं लगभग 6:30 बजे जाखू मंदिर में आयोजित विजयादशमी समारोह में हिस्सा लेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *