May 4, 2025

महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल ने महिला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभियान का किया शुभारंभ

0

हमीरपुर । रजनीश शर्मा 


भाजपा महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल अध्यक्ष अर्चना चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमारी जी के दिशानिर्देशों से 1बूथ 20 महिलाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत को ले कर आज टौणी देवी व सुजानपुर रेस्ट हाउस मैं बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में प्रमुख महिलाओं को सुजानपुर विधानसभा के  27 ग्राम केंद्रों पर ग्राम केंद्र प्रमुख लगाया गया। तथा भाजपा सोशल मीडिया मंडल संयोजक दिनेश ठाकुर ने महिलाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी ।

भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी,जिला परिषद अध्यक्ष बबली, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुजानपुर अंजना ठाकुर, पूर्व जिला परिषद बीना कपिल, बीडीसी सीमा, प्रधान रीना सपहिया, महामंत्री अंजू चंदेल, मोनिका चौधरी, पार्षद लता राणा, अनीता सड़ियाल , पूनम डोगरा ,उषा सरोज, पूनम, शर्मिला, लता, संतोष आदि, प्रमुख महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *