भरमौर चौरासी ऐतिहासिक मंदिरों में शीश नवाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र उप चुनाव के लिए भरी हुंकार

भरमौर / 09 अक्तूबर / महिंद्र पटियाल
हिमाचल प्रदेश लोकसभा उपचुनाव के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने शिव नगरी भरमौर चौरासी ऐतिहासिक मंदिरों में रविवार को शीश नवाकर व पूजा अर्चना के बाद संसदीय क्षेत्र मंडी उप चुनाव के लिए हुंकार भर दी|
उन्होंने वताया की राजा शाहब भी भरमौर चौरासी देव भूमि में शीश नवाकर ही चुनावों का आगाज करते थे, आज में भी उनके पद चिन्हों पर चलकर भरमौर चौरासी से ही अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत कर रही हूँ, व भरमौर पंहुचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों, कांग्रेस महिला मोर्चा द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, व हैलीपैड में विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कांग्रेस सेवा दल सदस्यों, यूथ कांग्रेस सदस्यों में काफी जोश दिखा, जनसभा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के बरिष्ठ नेताओं व कांग्रेस पदाधिकारियों ने संबोधित किया, जिन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर भडास निकाली|
उन्होंने इसी संसदीय सीट से देश व प्रदेश में बदलाव लाने की बात कही, भाजपा की दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है देश प्रदेश में मंहगाई चरम सीमा पर है, किसानों को कुचला जा रहा है, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा भाजपा सरकार ने बहुमत की आड में एक ऐसी तानाशाही सत्ता की स्थापना की है जिसमें हर वर्ग की आवाज उनके अधिकार, उनकी उम्मीदें, कुचली जा चुकी हैं, चाहे किसानों की आंखों से गिरते खून के आंसू हो, या मंहगाई से छिलती आम आदमी की जेब हो, चाहे महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हो, या पिछडे वर्गो के लिए जीवनदाई अन्न हो, मोदी सरकार ने अपने कुशासन से कांग्रेस द्वारा स्थापित विशाल, विकसित भारत को छिन्न छिन्न कर दिया है|
सरकार यह नहीं जानती है की जनता अब थक चुकी है, वह परिवर्तन चाहती है, जनता को अपने मत की शक्ति का पूरा आभास है, मंडी की जनता मोदी की आंखों को खोलना चाहती है, और यह बतलाना चाहती है कि वो कांग्रेस के साथ है, मंडी की जनता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी के स्वप्नों से रचित इस उन्नती शील क्षेत्र को भाजपा के चंगुल से बचाऐगी, और राजा साहब के अपूर्ण कुछ कार्यो और विचारों को पूरा करने और उनकी विरासत को सहेजे रखने में मेरा साथ देगी, और मेरे पक्ष में वोट करके कांग्रेस का हाथ मजबूत करने में सहयोग करेगी |
भरमौर जनसभा को संबोधित करने के बाद ,बाद दोपहर बाद भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह में भी विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, वंहा भी काफी संख्या में लोग रानी साहिबा का संबोधन सुनने के लिए पंहुचे व जिला परिषद सद्स्य किलोड वार्ड ललित ठाकुर की अगुवाई में उनका गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया|
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व वन मंत्री व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा रानी, व्लाक जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैय्यर, पूर्व सांसद चंन्द्र कुमार, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित भरमौरी, व पार्टी के वरिष्ठ नेता, पंचायतों के प्रधान, सेवा दल के सदस्य, यूथ कांग्रेस के सदस्य, कांग्रेस महिला मोर्चा व अन्य कार्यकताओं ने भाग लिया