Site icon NewSuperBharat

हिमाचल में तेज गति से हो रहे विकास से परेशान है कांग्रेस पार्टी-सतपाल सिंह सत्ती

सतपाल सत्ती प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तेज गति से हो रहे विकास से परेशान है कांग्रेस पार्टी-सतपाल सिंह सत्ती

ऊना, 10 जुलाई :

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल का विकास जिस तेज गति से आगे बढ़ रहा है, उससे कांग्रेस को परेशानी है, इसलिए कांग्रेस पार्टी तेज गति से हो रहे विकास को पचा नहीं पा रही है। यह बात सतपाल सत्ती लोअर अरनियाला में बुधवार को भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नए संकल्प को व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ है नई योजनाएं शुरू की गई है, इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। सत्ती ने कहा कि केंद्र से सहायता भी प्रदेश को मिल रही है, केंद्रीय योजनाएं तेज गति से आगे बढ़ रही है और काग्रेस पार्टी के नेता पूछ रहे हैं कि केंद्र से कितना पैसा आया। उन्होंने कहा कि यह पैसा केंद्रीय योजनाओं का जनता के विकास कार्यों पर लगेगा जो दिखेगा लेकिन अब कांग्रेस की जेब में पैसा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक ऐसे काम हो रहे हैं जिससे लगातार प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक निवेश के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी निवेश हो और युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे है।मुख्यमंत्री स्वयं उद्योगपतियों व निवेशकों से मुलाकात कर उन्हें हिमाचल प्रदेश में आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को परेशानी यह है कि जिस प्रकार का विकास भाजपा की सरकार में हो रहा है, वह कांग्रेस की सरकार में क्यों नहीं हो पाया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कांग्रेस  से पूछ रहे हैं कि भाजपा सरकार की जन हितैषी नीतियों जैसी नीतियां कांग्रेस क्यों लागू नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि ऐसे में अब लोकसभा चुनावों ने दिखा दिया है कि किस प्रकार से कांग्रेस का वोट बैंक कांग्रेस से दूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास जीतना है इसी को लेकर के काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊना सदर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा होगा और नए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें और समय पर इस अभियान को खत्म करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल व फार्म दोनों तरीकों से सदस्यता की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर फार्म पहुंचाए जा रहे हैं लोगों के पास जाकर नए सदस्य जरूर बनाएं।



——————-


Exit mobile version