मुख्यमंत्री के आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत प्रदत्त शक्तियों को स्थगित करने के निर्णय से प्रदेश के समस्त व्यापार वर्ग में खुशी का माहौल :व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा

व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा।
मुख्यमंत्री के आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत प्रदत्त शक्तियों को स्थगित करने के निर्णय से प्रदेश के समस्त व्यापार वर्ग में खुशी का माहौल :व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा
ऊना, 12 जुलाई :
हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत प्रदत्त शक्तियों को स्थगित करने के निर्णय का स्वागत किया है। शुक्रवार को जारी बयान में व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल लंबे समय से इस मांग को उठा रहा था, जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में स्वीकार किया गया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के समस्त व्यापार वर्ग में खुशी का माहौल है। सुमेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि दी हिमाचल प्रदेश हार्डिंग एंड प्रोफेशन आॅर्डर, दी हिमाचल प्रदेश कमोडिटी प्राइस मार्केटिंग एंड डिस्पले आॅर्डर व हिमाचल प्रदेश आर्टिकल लाइसेंसिंग एंड कंट्रोल इन तीनों नियमों को स्थगित किया गया है, इसका व्यापार मंडल स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी और इंस्पेक्टर राज से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी निश्चित रूप से उपभोक्ताओं के हित में गुणवत्ता बनाए रखने का प्रयास करते हैं, लेकिन कुछ कानून ऐसे हैं जिसके माध्यम से विवाद व तनाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक बेहतर निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश व्यापार मंडल के चेयरमैन मदन लाल खुराना, महासचिव राकेश कैलाश, सलाहकार केके धवन, सुरेश गुप्ता घनाटी, सोहन लाल गुप्ता मंडी, अशोक कपूर मंडी, नरेंद्र गोयल सुंदरनगर, वेद शर्मा कांगड़ा, मुलख राज मेहता बैजनाथ, सरजीवन, राज कुमार डमटाल, राजेंद्र जिंटा शिमला, अरूण कुठियाला, इंद्रजीत शिमला, अजय ठाकुर ठियोग, प्रवीण कौशल बद्दी, महीपाल संख्यान बिलासपुर, स्वतंत्र राज कुमार सांख्यान, सुनील गुप्ता बिलासपुर, सुरेश बजाज हमीरपुर, राकेश कोहली कुल्लू, सुदर्शन भट्ट मनाली, मुकेश गुप्ता सोलन, हरीश गुप्ता रामपुर बुशहर, रोशन वास्तु रोहडू, इंद्रजीत ठियोग, गोबिंद ठाकुर नैरचौंक, पंकज गुप्ता सोलन, रविंद्र अरोड़ा, इकबाल सिंह, मोती लाल कपिला, प्रिंस ऊना, राम पाल, रविंद्र सूद अंब, प्रदीप शर्मा, राजू दौलतपुर चौक, सुरेंद्र लखनपाल गगरेट, पवन केडिया, राहुल, राजिंद्र, विजय शर्मा, तिलक व राज बोहरा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा का आभार व्यक्त किया।
———————————–