May 1, 2025

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार को बहडाला से सुनेहरा होते हुए बराना तक सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमिपूजन किया **सड़क पर होंगे 2 करोड़ 84 लाख रूपए खर्च

**

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार को बहडाला से सुनेहरा होते हुए बराना तक सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमिपूजन किया

ऊना, 12 जुलाई :

ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के बहडाला से सुनेहरा होते हुए बराना तक सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शुक्रवार को भूमिपूजन किया। इस सड़क पर 2 करोड़ 84 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर सत्ती ने कहा कि ऊना के विकास में रोड़े अटकाने वाले लोग अब यह समझ लें कि उनकी अब एक भी चलने वाली नहीं है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के विकास का जिम्मा अपने मजबूत कंधों पर उठाया है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। दूसरी ओर दिशा और दशा से हीन कांग्रेस के नेता जहां खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए जहां तथ्यहीन ब्यानबाजी करने में लगे वहीं हलके समेत प्रदेश भर में हो रहे विकास कार्यों में रोड़े अटकाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी सरकारों के समय में अपने-अपने विभागों में बुरी तरफ फेल रहे लोग अब भाजपा सरकार को केंद्र से योजनाएं और पैकेज लाने के सुझाव दे रहे हैं। जबकि अपने समय में विकास के नाम पर खर्च किए गए जनता के पैसे का हिसाब आज तक नहीं दे पाए और न ही यह बता सके कि उस खर्च किए पैसे से प्रदेश को क्या लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विकास के नाम पर मूंह खोल कर अपनी फजीहत न ही करवाएं, उन्होंने पांच सालों तक हिमाचल को एक भी कदम आगे नहीं बढ़ने दिया, उल्टा पूर्व भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल को पांच दर्जन से अधिक क्षेत्रों में दिलाए पहले स्थान को भी खो बैठे। सत्ती ने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन के अद्भुत तालमेल से प्रदेश को विकास के शिखर की ओर ले जाने का काम किया जा रहा है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार भी हर कदम पर इन प्रयासों को दिल खोल का मदद दे रही है। पूर्व यूपीए सरकार से प्रदेश के लिए फूटी कौड़ी तक न ला पाने वाले नेताओं को मान लेना चाहिए कि अब भाजपा सरकार के अथाह विकास कार्यों के कारण कांग्रेस रेस में काफी पिछड़ चुकी है।