बीमा पॉलिसी में फायदे का झांसा देकर लगाया 26 लाख 80 हजार रूपए का चुना, ****पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार

ऊना में ठगी के मामले में आरोपियों को दबोचे पुलिस टीम।
बीमा पॉलिसी में फायदे का झांसा देकर लगाया 26 लाख 80 हजार रूपए का चुना, पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार
ऊना, 15 जुलाई :
हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने लोगों को बीमा पॉलिसी में अधिक बोनस और रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊना में लोगों को बीमा पॉलिसी में अधिक फायदे का लालच देकर 26 लाख 80 हजार रूपए आॅनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह बड़ा ही शातिर गिरोह है, जो बेहद शातिराना तरीके से ऐसे मासूम लोगों को लोगों को आॅनलाइन ठगी का शिकार बनाता था, जो पढ़े लिखे तो होते थे लेकिन उन्हें इंटरनेट या आॅनलाइन का ज्यादा पता नहीं होता था। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के आसपास से अपना नेटवर्क चलाता था। पुलिस ने इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी डॉक्यूमेंट के माध्यम से खुलवाए गए बैंक एकाउंट्स का अकाउंट का प्रयोग किया करता था और शिकार लोगों द्वारा उसमें पैसा जमा करवाने के बाद अलग-अलग स्थानों से एटीएम के माध्यम से गिरोह के अलग-अलग लोगों उसे निकालते थे, जबकि कभी-कभी गिरोह के लोग पैसा निकलवाने के लिए चेक का भी प्रयोग किया करते थे। पुलिस ने अपनी जांच में पाया यह सारे बैंक अकाउंट जाली दस्तावेज के आधार पर खुलवाए गए और इन दस्तावेजों में प्रयोग किये गए तमाम नाम और पते फर्जी निकले हैं। बहरहाल पुलिस ने दिल्ली के सीमापुरी और पहाड़गंज से गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, पुलिस का यह भी दावा है इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस संदर्भ में एएसपी विनोद धाीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में स्पष्ट होगा कि जो दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है या फिर मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने बताया कि पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।