Site icon NewSuperBharat

कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिलाधीश ने नियुक्त किए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट

फतेहाबाद / 13 मार्च / न्यू सुपर भारत

  जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने जिला में कानून, शांति व्यवस्था एवं किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) व 23 (2) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 15 मार्च के दिन विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल जिला के ओवर ऑल इंचार्ज होंगे जबकि संबंधित उपमंडलाधीश अपने-अपने अधीनस्थ उपमंडल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के नोडल अधिकारी होगें।      

 उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में अनाज मंडी कस्बा जाखल में एक महापंचायत का आयोजन करने का कार्यक्रम है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, कुलवंत सिंह संधु, रलदू राम मानसा, जोगिन्द्र सिंह उगरा आदि शामिल होकर किसान सभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में जिला फतेहाबाद के शहर फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भट्टू कलां व जाखल में किसी शरारती तत्व द्वारा कानून एवं व्यवस्था भंग करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 

  जिलाधीश डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कार्यकारी अभियंता धूप ङ्क्षसह के साथ डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट उप तहसीलदार रामचंद्र के साथ डीएसपी बीरेम सिंह को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट डीएचओ कुलदीप सिंह के साथ डीएसपी सिटी दलजीत सिंह को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट मार्किट कमेटी सचिव दिलावर सिंह के साथ डीएसपी अजायब सिंह को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार गोपीचंद के साथ थाना प्रबंधक जाखल को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बीडीपीओ नरेन्द्र सिंह के साथ निरीक्षक रविश कुमार को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट मार्किट कमेटी सचिव रामजी लाल के साथ थाना प्रबंधक सदर टोहाना को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीओ पंचायती राज भूपिंद्र सिंह के साथ थाना प्रबंधक यातायात को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता दीपक मलिक के साथ उप निरीक्षक साधु राम को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट मार्किट कमेटी सचिव यशपाल मेहता के साथ थाना प्रबंधक शहर रतिया, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीओ जल सेवाएं मंडल विनोद कुमार के साथ थाना प्रबंधक भट्टू कलां को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीओ पंचायती राज हनुमान सिंह के साथ निरीक्षक विक्रम जोसन को, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार रणविजय के साथ रिजर्व उपमंडल फतेहाबाद, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीओ पंचायती राज दिलबाग सिंह के साथ रिजर्व उपमंडल रतिया व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अभिनव सिवाच के साथ रिजर्व उपमंडल टोहाना को ड्यूटी पर लगाया है। 

Exit mobile version